दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने की मंजूरी मिल गई है और इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
इस फैसले का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। त्योहार से पहले इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन | Advertisement
स्रोत: AajTak — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/yogi-government-approves-30-days-diwali-bonus-up-government-employees-lclcn-utrath-rptc-2689268-2026-11-05



