मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस

05 Nov 2026, 04:32 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दे दी गई है और इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी इस बोनस का लाभ मिलेगा, जिससे त्योहार से पहले लाखों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।