Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर लखनऊ मंडल से गुजरेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 386 CCTV कैमरों से होगी निगरानी
दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कुल 1,704 फेरों में चलेंगी। चारबाग, वाराणसी और अयोध्या स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया और 386 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर 10 अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।