महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के घरैंचा गांव में अज्ञात चोरों ने किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।दुकानदार कमरुद्दीन पुत्र अब्दुल्लाह ने बताया कि वह ग्राम पंचायत घरैंचा चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं और इसी गांव के निवासी हैं। दुकानदार के मिली जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया। सुबह दुकान पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्धों की तलाश शुरू की। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।
