प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

गणपति मंदिरों में पहुंचीं पार्षद गीता देवी गुप्ता, श्रद्धालुओं के साथ किए बप्पा के दर्शन

– टीसीएल कॉलोनी, मुरली बिहार, पंडित खेड़ा और चिंताहरण मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वच्छता व प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने टीसीएल कॉलोनी, मुरली बिहार, पंडित खेड़ा, चिंताहरण मंदिर सहित वार्ड के विभिन्न गणपति एवं अन्य मंदिरों में पहुंचकर भगवान गणपति के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने मंदिर परिसरों एवं आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गणेश उत्सव के दौरान स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनी रहें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि भगवान गणपति विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं और उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग मिलकर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि वह सदैव क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझती हैं तथा सड़क, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram