प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : 15 सितंबर से अबुआ मित्र WhatsApp चैटबोट सेवा होगी शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे जन समस्याएं

जमशेदपुर, झारखंड। जिला प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के निवारण की व्यवस्था को और अधिक सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। इसी क्रम में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा की शुरुआत की जाएगी। इस सेवा का शुभारंभ 15 सितंबर को जमशेदपुर जिला समाहरणालय में किया जाएगा।

‘अबुआ मित्र’ के माध्यम से नागरिक अब WhatsApp के जरिए अपनी शिकायत एवं जनसमस्या दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायत को जन सहायता JSR पोर्टल से जोड़ा जाएगा और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इससे शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और आसान होगी।

शिकायत दर्ज कराने के बाद नागरिकों को उसकी स्थिति की जानकारी भी SMS के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शिकायतकर्ता अपनी समस्या पर हुई कार्रवाई की प्रगति की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

जिला प्रशासन की यह पहल तकनीक के माध्यम से नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ प्रशासन और आम लोगों के बीच की दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया में जवाबदेही, पारदर्शिता और समयबद्धता को मजबूत करने में भी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram