मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

JAMSHEDPUR : 22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में JAP-06 जमशेदपुर बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

22 Jul 2026, 12:22 PM • मानवाधिकार मीडिया

जमशेदपुर, झारखंड। 22वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP)-06, जमशेदपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार, 22 जुलाई 2026 को वाहिनी मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे वाहिनी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक/गृहपाल श्रीमती झानो हांसदा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और खेलों के माध्यम से शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा टीम भावना को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

JAP-06, जमशेदपुर की इस उपलब्धि से पूरे वाहिनी में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय टीम वर्क, नियमित अभ्यास तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया।

संबंधित ख़बरें

Sri Lanka A vs India A: सिनेथ जयवर्धने-लसिथ क्रूसपुले के शतकों के आगे टीम इंड‍िया का सरेंडर, श्रीलंका की सेमीफाइनल में महाव‍िजय 20 शतक... 10594 रन और 175 विकेट, खत्म हुआ 15 साल लंबा करियर, भारत के धाकड़ क्रिकेटर ने 32 की उम्र में लिया संन्यास मुशीर-अंगकृष के अर्धशतक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई की लगातार छठी जीत; उत्तराखंड की चौथी हार IND A vs SL A: वैभव-अभिषेक ओपनर, प्रभसिमरन OUT, तनुष IN; सेमीफाइनल के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11 यशस्वी-राहुल ओपनर, सिराज-जडेजा IN, सुंदर OUT; दूसरे टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11 वैभव सूर्यवंशी टेस्ट और वनडे खेलने के लिए भी तैयार, बोले- बदल सकता हूं खेल