प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पहुंचे अजय कुमार लल्लू और राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

जमशेदपुर, झारखंड। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के जमशेदपुर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों नेताओं का अभिवादन किया।

स्वागत के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खान, परविंदर सिंह, अतितोष सिंह, जिला कांग्रेस के महासचिव राकेश साहू एवं फिरोज खान सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने दोनों पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के जमशेदपुर आगमन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान पार्टी की गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होने की बात कही गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने में मदद मिलेगी। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार लल्लू एवं राजेश ठाकुर का जमशेदपुर आगमन पर स्वागत करते हुए उनके सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram