प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस को मिली 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, गश्ती और कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत

SSP ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झारखंड सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण एवं प्रभावी पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से दूसरे चरण में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।

मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को जमशेदपुर स्थित पुलिस केंद्र, गोलमुरी के परेड ग्राउंड में इन 40 नई पेट्रोलिंग वाहनों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

नई पेट्रोलिंग गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होने की उम्मीद है। झारखंड सरकार की इस पहल का उद्देश्य आधुनिक संसाधनों और आवश्यक वाहनों से पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाना है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram