प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला विजय जुलूस, छात्रों युवाओ को बधाई दी – परविंदर सिंह

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में विजय जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस साकची स्थित जुबली पार्क गेट से प्रारंभ होकर पुराना कोर्ट परिसर के समीप भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुँचा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों, युवाओं एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा सरकार की एक बड़ी विफलता का प्रतीक है और यह जनआंदोलन की पहली सफलता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा। पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए तथा इसमें संलिप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

जिला अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा उनके परिवारों को हरसंभव सरकारी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
जिला कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राहुल गांधी जी के द्वारा की गई ट्वीट को साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रतिपक्ष नेता ने सभी छात्रों, सभी युवाओं को आंदोलन में डटकर खड़े रहने के लिए और प्रथम चरण की सफलता पाने के लिए बधाई दिया है साथ ही उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार से अभी छात्रों पर किए गए बराबर का पूर्ण हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है, उन्होंने संपूर्ण देशवासियों से आह्वान किया है कि सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है डटकर आंदोलन को और तेज करने की भी बात कही है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार झा, प्रदेश महामंत्री, बिजय यादव, जिला कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश उपाध्याय, महेंद्र मिश्रा, नंदलाल सिंह, बृजेंद्र तिवारी, रईस रिजवी छब्बन, महेंद्र पांडे प्रताप यादव सुदर्शन तिवारी रजनी बंसल शैलेश पांडे बुद्धदेव गिरी राज किशोर यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी गुरदीप सिंह काके, आशुतोष सिंह, अंसार खान, अरूण सिंह, उदय कुमार सिंह, ज्योति मिश्रा, राजेश चौधरी, राकेश साहू, अमित श्रीवास्तव, रजनी सिंह महिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा युवा अध्यक्ष सनी सिंह सचिन सिंह एसआई अध्यक्ष रणजीत सिंह शाहिद इकबाल रंजीत झा रश्मि निगार नवल किशोर सिंह राकेश साहू राज किशोर प्रसाद, संजीव रंजन सुनील प्रसाद पवन शुक्ला मकसूद आलम अतुल गुप्ता बबलू नौशाद, राजा सिंह राजपूत चेयरमैन सेवादल, देवाशीष घोष शिवनंदन सिंह शिल्पी चक्रवर्ती अशोक सिंह क्रांतिकारी अरुण त्रिपाठी ईशान पत्र नंदलाल प्रसाद रविंद्र मौर्या, शमशेर आलम शाहिद इकबाल दुर्गा प्रसाद, अफसर इमाम, विजय पांडे शबाना परवीन अजय कुमार शर्मा एक आर कैलाश, मुन्ना मिश्र, फरहत बेगम संदीप मिश्रा सीमा मोहती नमिता सिंह रीता शर्मा आशीष ठाकुर रवि यादव रंजन सिंह देवाशीष घोष दीपक कुमार यादव विनोद यादव सुशील तिवारी मनोज कुमार सिंह संध्या दास रेनू मिश्रा, प्रितपाल सिंह, लकी शर्मा हरे कृष्णा लोहार अखिलेश यादव शाहिद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी वरिष्ठ नेता एवं आम जनता शामिल हुए।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram