प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : मेयर सुधा गुप्ता का फोकस हेल्थ पर, 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की कार्ययोजना, 11 हेल्थ सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा है कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने के बाद अब नगर निगम का अगला बड़ा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जनसुलभ बनाना है। इसी उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र में 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है जो एक माह के अंदर जनता को समर्पित हो जायेगा।

मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वर्तमान में संचालित 11 अर्बन हेल्थ सेंटरों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाया जाए ताकि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी करते हुए निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है—

👉सभी हेल्थ सेंटरों में नियमित एवं उच्च स्तर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
👉आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता हर समय बनी रहे।
👉चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समुचित नियुक्ति एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
👉बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण की समुचित व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।
👉बुजुर्ग नागरिकों के लिए नियमित हेल्थ चेकअप शिविर एवं स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की जाए।
👉हेल्थ सेंटर में एंटी रैबीज और स्नेक बाईट की दवा उपलब्ध रखी जाये।

मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित शहर की पहचान है। नगर निगम का प्रयास है कि मानगो का प्रत्येक नागरिक अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर लागू किया जाए साथ ही “स्वच्छ मानगो, स्वस्थ मानगो और समृद्ध मानगो” के संकल्प के साथ नगर निगम स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देने की दिशा में तेजी से कार्य करेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram