प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

उपायुक्त से वार्ता के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी की बातचीत, NOC दिलाने पर बनी सहमति

कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से मिलेगी बड़ी राहत

जमशेदपुर, झारखंड। जयपाल कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मानगो पेयजल पेयजल आपूर्ति योजना की समस्या के समाधान की दिशा में मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता के प्रयास से महत्वपूर्ण पहल हुई है।

क्षेत्रवासियों को नियमित एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेयर ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय करते हुए समस्या के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

जयपाल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने सबसे पहले उपायुक्त से वार्ता कर आवश्यक प्रक्रिया एवं अड़चनों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की से भी बातचीत कर मामले को उनके संज्ञान में रखा। वार्ता के दौरान पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक NOC उपलब्ध कराने पर सहमति बनी, जिससे अब इस दिशा में आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है।

मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि पानी प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है और किसी भी क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। जयपाल कॉलोनी के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर लगातार बातचीत की गई है। अधिकारियों एवं विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय के बाद अब कार्य शुरू होने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा कि NOC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्य शुरू होने से जयपाल कॉलोनी के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी पेयजल आपूर्ति की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

मेयर ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल, सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने जयपाल कॉलोनी के स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने भी पेयजल समस्या के समाधान के लिए मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि NOC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram