प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया ‘उन्नति मेला’ का उद्घाटन

जमशेदपुर, झारखंड। विधायक पूर्णिमा साहू ने मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के सौजन्य से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित ‘उन्नति मेला’ का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी महिला प्रतिभागियों को उनके व्यवसाय की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें अपने हुनर को पहचान दिलाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

विधायक ने इस प्रेरणादायी आयोजन के सफल आयोजन के लिए मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram