प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #6 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 OBC क्रीमी लेयर: पैरेंटल सैलरी इनकम पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज ✦
खबर #11 ट्रंप ने एक मिस्टेक की और... इस वेपन कॉम्बो के दम पर अमेरिका को मारेगा ईरान ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

JAMSHEDPUR : पटेल नगर में रजक समाज के आधुनिक सामुदायिक विकास भवन का उद्घाटन

JAMSHEDPUR : पटेल नगर में रजक समाज के आधुनिक सामुदायिक विकास भवन का उद्घाटन

जमशेदपुर, झारखंड। अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) अंतर्गत भुइयांडीह के पटेल नगर में रजक समाज के नवनिर्मित आधुनिक सामुदायिक विकास भवन का विधिवत उद्घाटन सांसद श्री विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने संयुक्त रूप से किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नवनिर्मित भवन को रजक समाज एवं समस्त क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर सांसद एवं विधायक ने रजक समाज सहित स्थानीय नागरिकों को नए सामुदायिक भवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक सामुदायिक विकास भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन | Advertisement

इस अवसर पर कहा गया कि सामुदायिक भवन केवल एक भौतिक संरचना नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने, आपसी संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम होता है। ऐसे विकास कार्यों से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलता है और सामुदायिक एकजुटता मजबूत होती है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता, रजक समाज के सम्मानित पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं-बहनें एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग एवं समाज के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें