प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : पटमदा दौरे पर उपायुक्त ने विकास कार्यों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने आज पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विकास योजनाओं, राजस्व मामलों तथा जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों का अवलोकन किया और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व से संबंधित लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आम नागरिकों को कार्यालयों में बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा कार्य संस्कृति में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने पर बल दिया।

दौरे के क्रम में उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, छात्रावास की व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, दवा आपूर्ति, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram