प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

जलापूर्ति, पानी की टंकी, हाउस टैक्स और अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलीं पार्षद गीता देवी गुप्ता

– क्षेत्रवासियों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखकर स्थलीय निरीक्षण और समयबद्ध समाधान की मांग

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

उन्होंने विशेष रूप से लंबे समय से चली आ रही नल एवं पेयजल आपूर्ति की समस्या, पानी की टंकी के निर्माण एवं व्यवस्था तथा जलापूर्ति से जुड़ी अन्य परेशानियों को प्रमुखता से अधिकारियों के सामने रखा।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने जलकर एवं पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर XCN ओमप्रकाश से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई स्थानों पर लोग काफी समय से नल और पानी की समस्या से परेशान हैं। कुछ स्थानों पर पानी की टंकी की आवश्यकता होने के बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

इसके कारण स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने अधिकारियों से इन समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया।

इसके साथ ही हाउस टैक्स से संबंधित समस्याओं तथा क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को लेकर पार्षद ने संबंधित जोनल अधिकारी विनीत से भी मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं, कर संबंधी कार्यों तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। चाहे पेयजल की समस्या हो, पानी की टंकी की आवश्यकता, हाउस टैक्स से जुड़ा मामला, अतिक्रमण, साफ-सफाई, सड़क या प्रकाश व्यवस्था-हर समस्या के समाधान के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहकर प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से सभी समस्याओं का समयबद्ध एवं स्थायी समाधान कराने का आग्रह किया, जिससे सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram