प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

जर्जर मकान ने छीनी महिला की जान, पीड़ित परिवार अब भी कच्चे घर में रहने को मजबूर डॉ. संदीप सरावगी पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, जर्जर मकान हादसे में मृत महिला के परिजनों की सुनी व्यथा

झाँसी। चूड़ी वाली गली में सोमवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान गिरने से घायल हुए पति-पत्नी में उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
मुकेश कुमार ने डॉ. संदीप को बताया कि मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। घर की मरम्मत के लिए नगर निगम के डूडा कार्यालय में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन आरोप है कि संबंधित विभाग की ओर से समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि यदि जर्जर मकान की स्थिति को लेकर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था और उनकी पत्नी सरोज आज जीवित होती।
पीड़ित परिवार के अनुसार, हादसे के बाद समाचार पत्रों में परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की जानकारी प्रकाशित हुई थी। जब पीड़ित के पुत्र ने बैंक जाकर खाते की जानकारी ली तो खाते में किसी प्रकार की राशि नहीं पहुंचने की बात सामने आई।
डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है और अब भी पीड़ित परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि सांसद, विधायक अथवा अन्य किसी निधि से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार वर्तमान में कच्चे घर में रहने को मजबूर है और यहां दोबारा भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। डॉ. संदीप ने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही तथा संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram