मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पत्नी-बेटी के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, तीन लोगों पर केस दर्ज काश्तखैरा में विवाद के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत, एसपी के निर्देश पर कोल्हुई पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

10 Oct 2026, 07:08 AM • मानवाधिकार मीडिया

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम काश्तखैरा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक के कथित दुरुपयोग से जुड़ा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरों से फर्जी अश्लील वीडियो तैयार कर व्हाट्सएप पर भेजने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोल्हुई पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि इससे पहले विवाद के संबंध में दोनों पक्षों का धारा 151 के तहत चालान भी किया जा चुका है।दर्ज एफआईआर संख्या 0156/2026 के अनुसार काश्तखैरा निवासी विजय कुमार सिंह पुत्र शिवमूर्ति सिंह ने शिकायत की कि गांव के अमित कुमार सिंह पुत्र गौरीशंकर सिंह और समसुल कमर पुत्र इलमुलहुदा ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शिकायतकर्ता के मुताबिक इस संबंध में कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है।पीड़ित का आरोप है कि जब वह मामले को लेकर अमित कुमार सिंह के घर समझाने पहुंचे तो वहां अमित कुमार सिंह और उसके भाई आदित्य प्रताप उर्फ विनीत सिंह ने कथित तौर पर अभद्रता की और मारपीट पर आमादा हो गए। इसके बाद पत्नी और बेटी की तस्वीरों का इस्तेमाल कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से फर्जी अश्लील वीडियो और संदेश तैयार कर व्हाट्सएप पर भेजे गए। शिकायतकर्ता ने इसे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश बताया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश और तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज विवेचना की जा रही है।