कार्तिगई दीपम विवाद के बीच सिकंदर बदूशा दरगाह पर उमड़े लोग, इबादत करने के लिए केरल तक से पहुंचे
मदुरै में सिकंदर बदूशा दरगाह पर कार्तिगई दीपम विवाद के बीच बड़ी संख्या में लोग इबादत के लिए पहुंचे। केरल तक से श्रद्धालु दरगाह आए। पुलिस ने सुबह करीब 6:15 बजे से लोगों को कतार में खड़ा करना शुरू किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। दरगाह पर 100 से ज्यादा अन्य लोगों के भी पहुंचने की संभावना जताई गई है।