प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » राजनीति » खबर का पेज

कोल्हुई में सपा का ‘जन पंचायत-जन संवाद’, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठे राम आसरे विश्वकर्मा समेत पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

कोल्हुई में सपा का ‘जन पंचायत-जन संवाद’, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठे राम आसरे विश्वकर्मा समेत पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

महराजगंज। विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के उपनगर कोल्हुई स्थित ओम मैरिज हॉल में रविवार को समाजवादी पार्टी के ‘जन पंचायत-जन संवाद’ कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, विकास और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों को लेकर नेताओं ने सरकार को घेरा और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब, किसान, मजदूर और युवा परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास विकास और रोजगार को लेकर स्पष्ट एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दों को प्रमुखता दी जाती है।उन्होंने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य पर असर पड़ता है। उन्होंने सरकार पर रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित काम नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही मतदाता सूची में नाम और अन्य त्रुटियों को समय रहते दुरुस्त कराने के लिए लोगों से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुटता के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए का जो भी उम्मीदवार हो, उसे मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए।फरेंदा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण को लेकर दावा किया कि फरेंदा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में व्यापक स्तर पर सड़कें बनवाई गईं। उन्होंने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा, “फरेंदा में हमसे अधिक सड़क बनाने वाला कोई नेता नहीं है।” उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर भी भाजपा पर आरोप लगाए। इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने पीडीए के सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरण को विस्तार से बताते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने इन वर्गों की एकजुटता को जरूरी बताया।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, अमित चौबे, विजय बहादुर चौधरी, ग्राम प्रधान मदन गोपाल यादव, सिंहबली विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, एडवोकेट मोहम्मद हई, लक्ष्मीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय, पूर्व प्रधान बबलू पांडेय, प्रधान किताबुल्लाह, जिला पंचायत सदस्य दीपू पांडेय, मनोज कुमार सिंह, रामकेश यादव और मौलाना बरकत हुसैन समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबर अहमद अब्बासी ने किया।कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचकर स्थानीय समस्याओं को उठाने, सरकार की नीतियों पर सवाल रखने और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया। नेताओं के तेवर और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कोल्हुई में कार्यक्रम चुनावी माहौल को गरमाता नजर दिखने लगा।

विज्ञापन | Advertisement
शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें