लखनऊ में दीपोत्सव के बहाने शुरू हुआ पोस्टर वॉर, हजरतगंज से SP दफ्तर तक सियासी संदेश
दीपोत्सव के मौके पर लखनऊ में पोस्टर के जरिए सियासी संदेश देने का दौर शुरू हो गया है। हजरतगंज चौराहे पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का ‘अपराध एवं भयमुक्त दीपावली’ वाला पोस्टर लगा है। वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर 2027 के चुनाव को लेकर PDA समीकरण साधने वाला पोस्टर लगाया गया है।