लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं के तहत 2,243 भूखंडों की लॉटरी निकाली। पहले दिन वरुण विहार में 1,522 और नैमिष नगर में 721 भूखंडों का आवंटन हुआ। आज और कल भी अलग-अलग श्रेणियों के भूखंडों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा।