मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखनऊ: योगीजी, नमकीन ले लीजिए… नन्ही वाची की आवाज पर ठहर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

05 Nov 2026, 06:48 PM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नन्ही बच्ची वाची की आवाज पर ठहर गए, जिसने उनसे मूंग दाल की नमकीन लेने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री बच्ची के पिता के स्टॉल पर पहुंचे और वाची ने अपनी मां के हाथों बनी नमकीन का पैकेट उन्हें भेंट किया, जिसके बाद उन्होंने बच्चियों के साथ सेल्फी भी ली। संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दोनों बच्चियों को 500-500 रुपये देकर दुलारा।