मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

Lucknow Fire: लखनऊ के सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप, 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

26 Nov 2026, 10:32 PM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी के मुख्य गेट के पास पार्किंग एरिया में गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।