मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मानव तस्करी: अलीगढ़ में कालका मेल एक्सप्रेस से बिहार से लाए जा रहे 12 बच्चे मुक्त कराए, एक संदिग्ध भी दबोचा

01 Nov 2026, 06:38 PM • मानवाधिकार मीडिया

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस से बिहार के गया जिले के 12 बच्चों को मुक्त कराया गया है, जिन्हें मानव तस्करी की आशंका में ट्रेन से उतारा गया। आरपीएफ, जीआरपी और एक एनजीओ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की और बच्चों के साथ मौजूद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।