मिशन शक्ति 6.0 के तहत प्रिया द्विवेदी बनीं एक दिन कलेक्टर
जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश,डीएम ने छात्रा की निर्णय की सराहना की
महराजगंज। मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्रा प्रिया द्विवेदी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने मारपीट, राजस्व और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।एक दिवसीय जिलाधिकारी के रूप में प्रिया द्विवेदी ने प्रशासनिक कार्यों को समझते हुए जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी निर्णय क्षमता का परिचय दिया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना है।जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रिया द्विवेदी के धैर्य, संवाद शैली, निर्णय लेने की क्षमता और अध्ययन के प्रति लगन की सराहना की। उन्होंने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

