मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शमी जल्द पार्टी का दामन थाम सकते हैं, हालांकि अभी तक न तो शमी की ओर से और न ही बीजेपी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। शमी के राजनीति में आने की चर्चा सितंबर 2026 में भी हुई थी, जब उनकी राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात हुई थी।