प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

मतदाता सूची में बड़ा खेल बेनकाब!

जांच रिपोर्ट में बीएलओ के पति पर गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि महराजगंज। विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत धरेची में मतदाता सूची को लेकर हुई जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया बीएलओ के पति पर जानबूझकर गड़बड़ी करने और मतदाता सूची तैयार करने में गंभीर अनियमितताएं बरतने की बात कही है। मुख्य मंत्री पोर्टल एवं संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों के आधार पर गठित जांच टीम ने पंचायत भवन धरेची में अभिलेखों और शिकायतों का सत्यापन किया। जांच के दौरान पाया गया कि 23 पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए जबकि 9 वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए।जांच में शिकायतकर्ताओं द्वारा 88 नाबालिग बताए गए नामों की सूची भी प्रस्तुत की गई। जांच के समय उनके बालिग होने का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इसके अलावा 45 ऐसी महिला मतदाताओं के नाम भी सूची से नहीं हटाए गए, जिनका विवाह अन्य स्थानों पर हो चुका है।जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि ग्रामीणों के अनुसार बीएलओ का कार्य स्वयं बीएलओ द्वारा न कर उनके पति सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया जा रहा था तथा घर-घर जाकर सत्यापन भी नियमानुसार नहीं किया गया।जांच समिति ने अपनी आख्या में स्पष्ट कहा है कि प्रथम दृष्टया बीएलओ के पति द्वारा जानबूझकर त्रुटियां की गई हैं और वे दोषी प्रतीत होते हैं। जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज को भेज दी गई है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस रिपोर्ट के आधार पर क्या कार्रवाई करता है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram