'मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी', मुफ्ती इस्माइल कासमी ने सपा को दी चुनौती
मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने समाजवादी पार्टी को चुनौती देते हुए कहा है कि जैसे अखिलेश यादव उन्हें हराने मालेगांव आए थे, वैसे ही वह भी उत्तर प्रदेश जाकर सपा नेताओं के खिलाफ प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी जाने की तारीख और जगह अभी तय नहीं हुई है।