प्रमुख समाचार
खबर #1 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #2 अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में राजपुरा के पास लगी आग, दो बोगियां जली; बचाव कार्य शुरू ✦
खबर #3 'उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे...', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज ✦
खबर #4 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #5 कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद, राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियां आइज़ेनकोट को सरकार बनाने में समर्थन देने को तैयार ✦
खबर #7 दिल्ली में करोल बाग की गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #10 'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', मिनी कूपर दुर्घटना मामले पर केरल अदालत की टिप्पणी ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 21वीं बैठक संपन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 21वीं बैठक संपन्न

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की 21वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश में सक्रिय बहुराज्यीय सहकारी समितियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) एव रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (आरसीएस) द्वारा की जा रही कार्रवाई, अनियमित रूप से जमा स्वीकार करने वाली कंपनियों, डिफॉल्ट करने वाली संस्थाओं तथा गैर-निगमित संस्थाओं की अवैध वित्तीय गतिविधियों पर बाजार आसूचना साझा करने और वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि आम जानता को निवेश योजना में धन लगाने से पहले संबंधित कंपनी के दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करने तथा उसके आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी का सत्यापन अवश्य करने हेतु जागरूक किया जाये। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि ‘सचेत’ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर अपलोड किया जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को भी प्रकरण की प्रगति की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि अनिगमित इकाइयों द्वारा अत्यधिक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने, अतिरिक्त प्रोसेसिंग शुल्क वसूलने, ऋण वसूली के लिए अनैतिक तरीकों का उपयोग करने तथा जाली एवं नकली सेविंग बॉन्ड जारी करने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में शीघ्र जांच, प्रभावी अभियोजन तथा दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य आर्थिक अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि वित्तीय एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बैंकों, प्रवर्तन एजेंसियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा वित्तीय अपराधों से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक राजीव द्विवेदी ने आम जनता में वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता पर जोर देते हुये इस हेतु भारतीय रिजर्व बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा सभी सदस्यों से वित्तीय जागरूकता के प्रयासों को बढ़ाने का आग्रह किया। बैठक में सचिव वित्त संदीप कौर, डीजीएम आरबीआई हैमन्ती सरकार, आईजी गीता सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन | Advertisement
शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें