नेपाल में बड़ा हादसा! दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा; VIDEO आया सामने
नेपाल के सोलुखुंबु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा है कि दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।