नोएडा के बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, अंदर फंसे 10 लोग, दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाला
नोएडा के सेक्टर-73 स्थित शौर्य बैंक्वेट हॉल में मंगलवार शाम फॉल्स सीलिंग में आग लग गई, जिससे हॉल के अंदर 10 लोग फंस गए। दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।