प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 'मैंने किया क्या है...', कहते रहे दिपके, तिरंगा मार्च के लिए घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में लिया ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #10 लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

ओरछा में श्री राम राजा सरकार के दरबार पहुंचीं लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षदों के साथ लिया आशीर्वाद

विधिवत आरती में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, होटल अमर महल में डॉ. महेंद्र सिंह से हुई आत्मीय मुलाकात

शकील अहमद

ओरछा, लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य जनों ने ओरछा एवं दतिया प्रवास के क्रम में आज पावन नगरी ओरछा पहुंचकर श्री राम राजा सरकार के दर्शन किए। इस दौरान सभी ने विधिवत आरती में सम्मिलित होकर श्री राम राजा सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री राम राजा सरकार के दरबार में पहुंचते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा। आरती के दौरान उपस्थित सभी जन श्रद्धा और भक्ति में सराबोर नजर आए। इस आध्यात्मिक एवं अविस्मरणीय अवसर ने सभी के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।

प्रवास के दौरान होटल अमर महल में मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी, सदस्य विधान परिषद डॉ. महेंद्र सिंह से भी आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

इस अवसर पर सभी सम्मानित पार्षदगण, पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

श्री राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में हुई इस यात्रा ने पूरे प्रवास को आध्यात्मिक रंग से सराबोर कर दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram