प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

पुराने टीचरों से टेट पास कराना सरकार की उनके प्रति गलत मानसिकता:=लोधी राकेश राजपूत

अफसार हुसैन
एटा-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/एटा कासगंज के एसआईआर प्रभारी/फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन अध्यापकों की भर्ती 10=15 साल पहले हो चुकी है उनसे अब टेट पास कराना सरकार की उनके प्रति गलत मानसिकता है। वह सभी टीचर और उनके परिजनों रिश्तेदारों शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है कि अगर टेट फेल हो गए तो उनको सरकार नौकरी से बाहर न कर दे। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता को सोचना चाहिए कि उत्तर प्रदेश सरकार धीरे-धीरे पहले नौकरियों खत्म कर रही है और फिर उनकी भर्ती में टेट, सुपर टेट के माध्यम से अड़चने पैदा कर रही है। यह सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फिर भी बेरोजगार और प्रबुद्ध लोग धर्म के नाम पर सरकार पर भरोसा कर रहे हैं। अगर समय रहते उत्तर प्रदेश की जनता धर्म के नाम पर भाजपा को वोट करती रहेगी तो वह दिन दूर न होगा कि हमारी आगामी पीढ़ी चाहे कितना भी पढ़ ले वह धीरे धीरे सरकार के शिकंजे में फंस जाएगी। इसलिए अभी भी आपके पास एक मौका है इस धर्म की आड में खेल, खेल रहीहें। और अंग्रेजी शासन की ओर हमें ले जाया जा रहा है, और अगर ऐसा ही कुछ दिन हो चला तो हम फिर से गुलाम हो जाएंगे। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता और युवाओं, प्रबुद्ध लोगों, अध्यापकों जो बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं उनको गंभीरता से सोचना चाहिए और भाजपा सरकार को समय रहते हुए उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकिए और समाजवादी पार्टी की वर्ष 2027 में सरकार बनवाने में अपना अमूल्य वोट के साथ सहयोग कीजिए, तभी हम अपनी अगली पीढ़ी की सुरक्षा कर सकते हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram