प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा आलमाइटी का सितारा, भारत मंडपम में विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेगा छात्र अमन अहमद

इंस्पायर-मानक में चयनित अमन ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की मेंटरशिप वर्कशॉप में लिया हिस्सा, ट्रेन में आग से बचाव के लिए बनाया फायर अलार्म सिस्टम

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। इंस्पायर-मानक के अंतर्गत मेंटरशिप वर्कशॉप-2026 का आयोजन 15 एवं 16 सितंबर को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली में किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को उनके नवाचारों को बेहतर बनाने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा अपने विचारों को उपयोगी प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज के छात्र अमन अहमद ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को नवाचार की प्रक्रिया, समस्या-समाधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा प्रोटोटाइप निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया।

विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सहभागिता से उनमें रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने बताया कि अमन अहमद ने ट्रेन में आग लगने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए फायर अलार्म सिस्टम का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल की परिकल्पना के अनुसार निर्जन स्थान पर आपात स्थिति में ट्रेन के वाशरूम के पानी का इस्तेमाल कर तत्काल आग पर काबू पाने में मदद मिल सकती है।

अमन अहमद अब 12 से 14 अक्टूबर तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्तर पर अपने विज्ञान मॉडल को प्रस्तुत करेगा। इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह है और इसे छात्र के नवाचार तथा वैज्ञानिक सोच के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram