प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रायबरेली में मवेशी से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

– उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सेमरी चौराहा के पास देर रात हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाए गए घायल

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सेमरी चौराहा के पास शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रंजीत पुत्र शीतला प्रसाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी गुलाब का पुरवा, सेमरहा, लालगंज और बबलू कुमार पुत्र सुरेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोहरामऊ, थाना बिहार, उन्नाव, बाइक से उन्नाव जिले के तकिया पाटन गांव स्थित अपनी चाची के घर से गुलाब का पुरवा, लालगंज स्थित अपनी बुआ के घर जा रहे थे।

सेमरी चौराहा के पास पहुंचने पर अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। बाइक की मवेशी से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram