प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रायबरेली में सदर विधायक अदिति सिंह ने रसोइया बहनों को बांटे चिकित्सा कार्ड, सीएम की घोषणाओं को बताया ऐतिहासिक

– मानदेय वृद्धि, ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार और दुर्घटना में ₹2 लाख सहायता समेत कई घोषणाओं का किया उल्लेख

रायबरेली। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसी क्रम में रायबरेली के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह ने सहभागिता कर जिले की कर्मठ रसोइया बहनों को चिकित्सा कार्ड एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रसोइया बहनों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इनमें मानदेय में वृद्धि, प्रत्येक वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार, दुर्घटना की स्थिति में परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता तथा साड़ी के लिए दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर ₹1,000 किया जाना शामिल है।

सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि रसोइया बहनें विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले प्रदेश की मातृशक्ति को मिली यह सौगात उनके सम्मान और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी। सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में रसोइया बहनों ने चिकित्सा कार्ड एवं स्वीकृति पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और सदर विधायक अदिति सिंह के प्रति आभार जताया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram