*कोंच।* उप्र में आगामी दिनों में होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा उरई निवासी वरिष्ठ शिक्षक नेता अशोक राठौर को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कोंच नगर में भाजपाइयों से लेकर वित्तविहीन/सरकारी शिक्षकों और राठौर समाज के लोगों में प्रसन्नता साफ तौर पर देखी जा रही है।
मंगलवार की दोपहर जैसे ही भाजपा नेतृत्व द्वारा अशोक राठौर की प्रत्याशिता की घोषणा की गई, चंदकुआं चौराहे पर एकत्रित राठौर समाज के दर्जनों युवाओं ने प्रसन्नता जताते हुए गोले दागे और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। समाज के युवाओं ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि अशोक राठौर लंबे समय से समाज और शिक्षकों के हित में कार्य कर भाजपा को मजबूती देने में लगे हुए हैं। भाजपा द्वारा इन्हें प्रत्याशी बनाकर समाज का मान बढ़ाया गया है। इस दौरान राठौर समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश राठौर, भाजपा नेता धर्मेंद्र राठौर, रामनरेश राठौर, अनूप राठौर अंडा, दिलीप राठौर, डॉ. विकास सिंह राठौर, पंकज राठौर, सेठ अंकुर राठौर, मुकेश राठौर, नीरज राठौर, सेठ रोहित राठौर, संजीव राठौर, सेठ सौरभ राठौर, जितेंद्र राठौर, आकाश राठौर, मनोज राठौर, सुमित राठौर, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
▪️ रोहित कुमार गोपाल द्विवेदी की रिपोर्ट

