प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या » खबर का पेज

बाढ़ का पानी घटा राहत अभियान नहीं थम

बाढ़ का पानी घटा राहत अभियान नहीं थम

बाढ़ का पानी घटा, राहत अभियान नहीं थमा :

14 चरणों में 4090 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री

विज्ञापन | Advertisement

फसल क्षति के सर्वे के बाद मुआवजे का भरोसा, पशुपालकों को मिलेगा 800 क्विंटल भूसा : रामचंद्र यादव

संदीप यादव
अयोध्या=रूदौली तहसील के तराई क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को रूदौली लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में पस्तामाफी बाढ़ चौकी पर 14वें चरण में 350 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की गई। इस दौरान विधायक ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। गुरुवार को मरौचा माझा, पूरे महंगू मजरे सड़री, पसैया और देवीगंज आंशिक समेत आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों को राहत किट दी गई। राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, नमक, आलू, प्याज, बाल्टी, तिरपाल समेत दैनिक उपयोग की कुल 26 सामग्री शामिल हैं।विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि इस सत्र में अब तक 14 चरणों में रूदौली तहसील के कुल 4090 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि रूदौली तहसील के तराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सर्वे भी कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण प्रभावित हुई गन्ने और धान की फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद शासन की ओर से नियमानुसार किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालकों की परेशानी को देखते हुए करीब 800 क्विंटल भूसा भी वितरित कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां जरूरत होगी, वहां राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। राहत किट वितरण के दौरान तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रशासक राम सदल, क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती, महेंद्र वर्मा, शिव प्रताप और शिवपाल यादव समेत राजस्व विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें