प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अंतरराष्ट्रीय » खबर का पेज

पिपरसंड में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, सरोजनी नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पिपरसंड में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, सरोजनी नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

– महिला ने पड़ोसी पर पति के साथ अभद्रता और धमकी देने का लगाया आरोप, परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के पिपरसंड गांव में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोपों के मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर दिनेश सिंह चौहान उर्फ बबलू दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया था कि आरोपी द्वारा आए दिन उसे और उसके पति के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की जाती थी तथा विरोध करने पर धमकी दी जाती थी।

शिकायतकर्ता महिमा सिंह पत्नी प्रशांत सिंह निवासी ग्राम पिपरसंड के अनुसार, उनके मकान से सटा हुआ दिनेश सिंह चौहान उर्फ बबलू दरोगा का मकान है।

महिला का आरोप है कि आरोपी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसे और उसके पति को कथित रूप से गाली-गलौज करता था। शिकायत में फोन पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे वह अपने पति प्रशांत सिंह के साथ घर के दरवाजे के पास खड़ी थीं। इसी दौरान दिनेश सिंह चौहान उर्फ बबलू दरोगा द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज की गई।

महिला और उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी द्वारा कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कथित रूप से कहा कि वह इसी तरह गाली देगा और उन्हें जो करना हो, कर लें।

घटना के बाद महिला ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई। प्रार्थना-पत्र में उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में उनके अथवा उनके परिवार के साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है।

महिला ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें