टीकमगढ़ नगर पालिका की अनदेखी: गंजी खाना ग्राउंड के पास फिर पलटी टैक्सी, बड़ा सवाल – कब जागेगा प्रशासन
Babakhan
• 1 October 2026 • 🕐 4 weeks पहले

Reported BySattar Khan
Press Card ID: Mm-027-059
टीकमगढ़ नगर पालिका की अनदेखी: गंजी खाना ग्राउंड के पास फिर पलटी टैक्सी, बड़ा सवाल – कब जागेगा प्रशासन?
टीकमगढ़: नगर पालिका क्षेत्र के गंजी खाना ग्राउंड के सामने एक बार फिर गहरा गड्ढा हादसों का कारण बन गया है। शुक्रवार को इसी मार्ग से गुजर रही एक ई-टैक्सी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि टैक्सी में सवार यात्रियों और चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन लगातार दूसरी बार हुए इस हादसे ने नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नागरिक की पहल को भी प्रशासन ने किया नजरअंदाज
ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व इसी गड्ढे में टैक्सी पलटने के बाद जब प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, तब स्थानीय टैक्सी चालक (इसरार खान) ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर खुद ईंट, पत्थर और मिट्टी से इस गड्ढे को भरा था। उस समय इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मीडिया में खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में थोड़ी हलचल जरूर दिखाई दी थी, लेकिन स्थायी मरम्मत या पैचवर्क का काम कराने के बजाय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
बारिश और जलभराव से बढ़ा खतरा
बारिश के पानी से लबालब भरे इस गड्ढे की गहराई का अंदाजा वाहन चालकों को नहीं लग पाता, जिससे रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों में नगर पालिका के प्रति भारी रोष है।
स्थानीय लोगों का आक्रोश
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि:
“जब एक आम नागरिक अपनी मेहनत से सड़क दुरुस्त करने की कोशिश करता है, तब भी नगर पालिका को शर्म नहीं आती।”
“प्रशासनिक अमला शायद किसी बड़े हादसे या जनहानि का इंतजार कर रहा है, तभी इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है।”
नगर पालिका सीएमओ और जिला प्रशासन से नागरिकों ने मांग की है कि गंजी खाना ग्राउंड के सामने की सड़क का तत्काल डामरीकरण और पैचवर्क कराया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
संबंधित खबरें