प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » देवीपाटन मंडल » खबर का पेज

बहराइच मरीमाता मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

News Image

बहराइच मरीमाता मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

जलभराव से लेकर सफाई, संपर्क मार्ग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक विभागवार जिम्मेदारी तय कर समय से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन | Advertisement

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को श्री मरीमाता मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आज मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन, जलभराव, साफ-सफाई एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास जलभराव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर समुचित साफ-सफाई कराई जाए तथा कहीं भी गंदगी एवं जलभराव की स्थिति न रहने पाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग से मंदिर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग को मार्ग की आवश्यक मरम्मत समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व सभी संपर्क मार्ग सुगम एवं सुरक्षित स्थिति में होने चाहिए। नगर पालिका एवं विकास विभाग को सफाई, जल निकासी तथा आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि नालियों की सफाई के साथ जल निकासी के लिए आवश्यक प्रबंध पहले से सुनिश्चित कर लिए जाएं, जिससे बारिश की स्थिति में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
पुलिस विभाग को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं विभागवार जिम्मेदारी तय करते हुए समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन से पूर्व व्यवस्थाओं का पुनः स्थलीय सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें