प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » छत्तीसगढ़ » खबर का पेज

सेवा सेतु अभियान बनेगा ग्रामीणों के लिए योजनाओं का सेतु:- विकास नायक

सेवा सेतु अभियान बनेगा ग्रामीणों के लिए योजनाओं का सेतु:- विकास नायक

दुर्गूकोंदल। विकासखंड दुर्गूकोंदल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज, सरल और त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान सरकारी सेवाओं के कैम्प लगेंगे हर ब्लॉक, नागरिक पाएंगे लाभ ऑन द स्पॉट के तहत ग्राम लोहत्तर में ब्लॉक स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में संचार एवं संकर्म सभापति विकास राजू नायक, अध्यक्षता सरपंच बसंती भालेश्वर, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य देवलाल नरेटी, जनपद सदस्य पीलम नरेटी, उद्योग एवं सहकारिता सभापति निर्मला रजमन कोवाची, परभेली से कन्हैया पात्र, जाड़ेकुर्से से चांदनी शांतिलाल जाड़े, बरहेली से प्रिया दुष्यंत वाडिवा, कराकी से जवाहर ठाकुर, महाविद्यालय दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष विजय पटेल, उपसरपंच लोहत्तर गोविन्द दीवान, ग्राम पटेल कंवल सिंह दीवान, गायता पुरुषोत्तम देहारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सियाराम जैन, बीरेंद्र देहारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष संतो दुग्गा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं, मांगों तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित विषयों को प्रशासन के समक्ष रखा। जिसमें सभी विभागों को मिलाकर कुल 134 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 50 से अधिक पात्र आवेदन का तुरंत निराकरण किया गया बाकि को पूर्ण दस्तावेजों के साथ विभागों को संपर्क करने को कहा गया है | सम्बंधित विभागों नें आबादी पट्टा, PM आवास की चाबी, आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ एवं मितानिनो का सम्मान किया गया | अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा पात्रतानुसार अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।विशेष शिविर में ग्राम पंचायत लोहत्तर, परभेली, जाड़ेकुर्से, कराकी, कोंडरूंज, बरहेली, चिहरो, गुदुम एवं राउरवाही सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, राशन, पेंशन, आवास, प्रमाण-पत्र, पेयजल, सड़क तथा अन्य शासकीय सेवाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचाने का अवसर मिला। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए दर्ज किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ गांव से जुड़ी सामुदायिक समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराया। अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी।
जनपद सभापति विकास राजू नायक नें शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी पहुंचाने की पहल की जा रही है| अभियान का उद्देश्य सेवा से समाधान तक और जनभागीदारी से जनकल्याण तक की भावना के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ना है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, जन-धन योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा सेतु अभियान की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य देवलाल नरेटी ने कहा कि गांव में ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने का सीधा अवसर मिला है। ऐसे शिविरों से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पीलम नरेटी ने कहा कि सेवा सेतु अभियान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय गांव के नजदीक ही सेवाएं और समस्याओं का समाधान मिलना इस अभियान की बड़ी उपलब्धि है। कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और कई मामलों का तत्काल निराकरण भी हुआ। विजय पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ समय पर मिल सके।बसन्ती भालेश्वर ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए गांव में ही शासकीय सेवाओं की उपलब्धता काफी सुविधाजनक है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। निर्मला कोवाची ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। प्रिया वाडिवा ने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक स्थान पर उपलब्ध रहे, जिससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल है। जवाहर ठाकुर ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब उनकी जानकारी और सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचें। ऐसे शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कन्हैया पात्र ने कहा कि शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका नियमानुसार निराकरण किया गया।
प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए। सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बना। गांव में ही सरकारी सेवाओं की उपलब्धता और कई प्रकरणों के मौके पर निराकरण से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई। शिविर में तहसीलदार सुरेन्द्र उर्वशा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेनूराम सुखदेवे, खंड शिक्षा अधिकारी विप्लव डे, खंड चिकित्सा अधिकारी मनोज किशोरे, बीआरसी लतीफ सोम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजकुमार सिन्हा, खाद्य अधिकारी लता भंडारी, थाना प्रभारी लोहत्तर रिषभ बाजपेयी, उप निरीक्षक सहित जनपद पंचायत के आरडी ठाकुर, आरके किशोरे एवं देवेंद्र हटीले महिला बाल विकास विभाग से दशोदा जैन,भानुमती राणा, राजेश्वरी मंडावी, उर्मिला महंत, सरिता अलमा, चंद्रकांता कोशरिया पर्यवेक्षक सहित पंचायत सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें