प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » छत्तीसगढ़ » खबर का पेज

नवज्योत मां दुर्गा उत्सव समिति का गठन, दुर्गूकोदल में 31वें वर्ष भव्य नवरात्रि आयोजन की तैयारी शुरू

नवज्योत मां दुर्गा उत्सव समिति का गठन, दुर्गूकोदल में 31वें वर्ष भव्य नवरात्रि आयोजन की तैयारी शुरू

सोमल जैन को अध्यक्ष, लालजी दुग्गा एवं अमन सिंह को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र जैन एवं दीपक जैन को सचिव तथा अमित कनोजिया एवं गैदलाल लावते को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई

नौ दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन, भव्य पंडाल, विद्युत सजावट, मूर्ति पूजा और भंडारे की तैयारियां शुरू

विज्ञापन | Advertisement

दुर्गूकोंदल । शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गूकोदल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवज्योत मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष समिति द्वारा 31वें वर्ष दुर्गा उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी सिलसिले में शिव मंदिर प्रांगण में समिति गठन एवं नवरात्रि आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में सोमल जैन को अध्यक्ष, लालजी दुग्गा एवं अमन सिंह को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र जैन एवं दीपक जैन को सचिव तथा अमित कनोजिया एवं गैदलाल लावते को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं समिति के संरक्षक मंडल में लालजी दुग्गा, मानुराम दुग्गा, श्रीराम बघेल, मंगिया यादव, श्यामलाल दुग्गा, शिवचरण सिन्हा, आनंद माहवे, मुन्ना सिन्हा, मेहतरू यादव, शालिक राम शांडिल्य, सरपंच शकुंतला नरेटी, उपसरपंच तामेश्वरी जैन, हुमन मरकाम, गोपी बढ़ाई, अशोक जैन, हेमंत श्रीवास्तव, चैतु नरेटी, शिवभुवन सिंह, रमेश विश्वास, रामदास, शंकर मलिक, माहरू राम जैन, सुमन नाग, हेमंत नाग, विनोद पारख, राजकिशोर पारख, मुकेश देवांगन, जे. गौतम एवं एम.एल. दुगे सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भंडारा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा नौ दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने तथा कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की रणनीति तैयार की गई।
नवरात्रि के अवसर पर दुर्गूकोदल में भव्य पंडाल निर्माण, आकर्षक लाइट डेकोरेशन एवं विद्युत सजावट कराने की तैयारी भी की जा रही है। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी समिति द्वारा ध्यान दिया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक वातावरण बनाए रखने तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जोड़ने की योजना है।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व दिए जा रहे हैं। आयोजन में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा।
दुर्गूकोदल में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यों की रूपरेखा तय करते हुए सभी सदस्यों से आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें