0-अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मौत की खबर से घर में मचा कोहराम
जालौन। ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को पानी निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से 62 वर्षीय सुरेश चंद्र अचेत होकर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिला संवाददाता रोहित कुमार गोपाल द्विवेदी कि रिपोर्ट
विज्ञापन | Advertisement

