प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

मां कामाख्या के दरबार में गूंजेंगे जयकारे, विधायक के नेतृत्व में निकलेगी 251 मीटर चुनरी यात्रा नवरात्रि के दूसरे दिन हरिहरपुर से निकलेगी यात्रा

मां कामाख्या के दरबार में गूंजेंगे जयकारे, विधायक के नेतृत्व में निकलेगी 251 मीटर चुनरी यात्रा नवरात्रि के दूसरे दिन हरिहरपुर से निकलेगी यात्रा

रिपोर्ट :- फ़तेह खान.

विज्ञापन | Advertisement

रुदौली-अयोध्या। नवरात्रि के दूसरे दिन मां कामाख्या धाम आस्था के रंग में रंगा नजर आएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी 12 अक्तूबर को रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे हरिहरपुर से शुरू होने वाली यात्रा मां के जयकारों के बीच मां कामाख्या धाम पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु मां को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित करेंगे। चुनरी यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की तैयारी है। महिलाएं हाथों में चुनरी लेकर भक्ति गीतों और मां के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। और आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों के अनुसार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। हालांकि उनके कार्यक्रम की अंतिम पुष्टि अभी नहीं हुई है। डिप्टी सीएम के संभावित आगमन ने आयोजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। रुदौली तहसील के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी। हरिहरपुर से धाम तक श्रद्धालुओं की सहभागिता से यात्रा भव्य रूप लेगी। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मां कामाख्या धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष चुनरी यात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और महिलाओं की सहभागिता होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यात्रा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लेने की अपील की। आयोजकों की ओर से यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें