प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर कोतवाली रुदौली में पीस कमेटी की बैठक

शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर कोतवाली रुदौली में पीस कमेटी की बैठक

एसपी ग्रामीण,सीओ व एसडीएम ने दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन | Advertisement

शुजागंज अयोध्या
आगामी शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली रुदौली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सीओ रुदौली अरविंद सोनकर ने की, जबकि बैठक में एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिए गए
सीओ रुदौली अरविंद सोनकर ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा समितियां अपने-अपने पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश व निकास के अलग-अलग गेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें। डीजे की आवाज मानक के अनुरूप ही रखी जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों व अफवाहों पर ध्यान न दें।
एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सभी पूजा समितियां समय से मूर्ति स्थापना और विसर्जन की अनुमति लें। जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बिजली विभाग पंडालों के आसपास लटकते तारों को दुरुस्त करे। प्रशासन सभी समितियों को हर संभव सहयोग देगा।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने कहा कि नवरात्रि पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सभी दुर्गा पूजा पंडालों पर महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। विसर्जन जुलूस का रूट पहले से निर्धारित कर लें और किसी नई परंपरा की शुरुआत न करें। रास्ता व मार्ग सही कराने के लिए एसडीएम से अपील की गई है। किसी भी समस्या पर डायल 112 पर सूचना दें।
वहीं इस संबंध में ग्रामीण एसपी ने बताया कि जनपद में शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कराई जा रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष टीम लगाई गई है, अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि पूजा पंडालों के आसपास निरंतर गश्त करें और महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।इस मौके पर दलसराय चौकी प्रभारी देवेन्द्र त्रिपाठी, चौकी प्रभारी शुजागंज अभिषेक सिंह, भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह, सहित महिला उपनिरीक्षक, कांस्टेबल डीके चौधरी, निलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें