प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ के दरोगा खेड़ा कॉलोनी में सड़क निर्माण का शिलान्यास, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने शुरू कराया कार्य

लखनऊ के दरोगा खेड़ा कॉलोनी में सड़क निर्माण का शिलान्यास, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने शुरू कराया कार्य

– भगत सिंह के मकान से अर्पण के मकान तक बनेगी सड़क, लंबे समय से खराब मार्ग से परेशान स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत दरोगा खेड़ा कॉलोनी में 14 अक्टूबर 2026 को पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

भगत सिंह के मकान से अर्पण के मकान तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद ने नारियल फोड़कर किया। कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

दरअसल, दरोगा खेड़ा कॉलोनी के निवासी काफी समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृत कराया और शिलान्यास कराकर कार्य की शुरुआत कराई।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना और स्थानीय लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए वह सदैव तत्पर हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता सहित आईडी सिंह, सतीश्वर, अनिल कुमार शर्मा, नीबू लाल शर्मा, महेश पांडेय, बलदेव प्रसाद वर्मा, संजय शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, जय नाथ सिंह, मनीष दीक्षित, सुखराम, अर्पण, संतोष उपाध्याय, तेज बहादुर, धीरेंद्र बहादुर, सेक्टर संयोजक सहित अनेक सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें