प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

– कृष्णानगर पुलिस ने छात्राओं और शिक्षकों को हेल्पलाइन नंबरों, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और महिला सशक्तीकरण के प्रति किया जागरूक

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

कृष्णानगर (लखनऊ)। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को कृष्णानगर पुलिस ने लखनऊ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों को महिलाओं के कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर प्रद्युम्न कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, छेड़छाड़, उत्पीड़न, पीछा किए जाने और हिंसा जैसी घटनाओं के बारे में जानकारी दी।

छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस की सहायता लें। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति में साहस और सूझबूझ से काम लेने के लिए प्रेरित किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

पुलिस टीम ने आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया।

साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज कराने और समय रहते सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आत्मनिर्भरता और सुरक्षित समाज पर जोर

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने और भयमुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश देना रहा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें