ईटों (जालौन)। ग्राम ईटों से माँ जालौन देवी मंदिर तक निकाली गई 201 मीटर लंबी चुनरी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं माँ के भक्तों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।
माँ जालौन देवी के प्रति अटूट आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने चुनरी यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।इस आयोजन की सफलता में ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग और सहभागिता से धार्मिक कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। आयोजकों की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जिला संवाददाता रोहित कुमार
गोपाल द्विवेदी कि रिपोर्ट
ग्राम ईंटों से माँ जालौन देवी मंदिर तक निकली 201 चुनरी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement
